फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सूटकेस में मिली थी लाश..., दो महीने में हत्यारे ने प्रेमिका से 1250 बार की थी बात; भाई ने भी भेजा था मैसेज

Mon, 03 Mar 2025 03:40 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।

सार

बीते 28 फरवरी को जाैनपुर के वाजिदपुर गांव के झाड़ियों में सूटकेस में युवती की लाश मिली थी। लाश काफी सड़ चुकी थी, इसलिए शिनाख्त करना भी मुश्किल हो गया था। पुलिस ने मशक्कत के बाद 24 घंटे में मामले का पर्दाफाश कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी प्रेमी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर कोतवाली क्षेत्र के वाजिदपुर तिराहे के पास महिला का शव मिला था, जिसका खुलासा पुलिस ने शनिवार को किया। पुलिस की विवेचना में सामने आया कि मृतका ने अंतिम बार 25 फरवरी को अपने भाई को मोबाइल पर संदेश लिखा था कि बहुत जरूरी बात करनी है। उसके बाद से मोबाइल फोन बंद हो गया था। जांच में पता चला कि प्रेमी-प्रेमिका में बीते दो महीने में 1250 बार बातचीत हुई थी।

विज्ञापन




पुलिस के मुताबिक वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र के मूडादेव टिहरी निवासी अनन्या साहनी (23) पुत्री जय कुमार निषाद का अपने गांव के विशाल साहनी (22) से साल 2019 में प्रेम संबंध थे। इस दौरान घर वालों के दबाव में अनन्या की शादी कहीं हो गई थी लेकिन कुछ माह बाद उसका पति से विच्छेद हो गया। 

इस दौरान दोनों का प्रेम संबंध जारी रहा। कुछ समय से वह जौनपुर में एक शाॅपिंग मॉल में काम कर रही थी। विशाल 24 फरवरी को अनन्या के मछलीशहर पड़ाव स्थित घर पहुंचा था।
विज्ञापन


वहां 25 फरवरी की सुबह किसी बाद को लेकर दोनों में विवाद हो गया। इसके बाद अनन्या ने अपने मोबाइल से भाई के मोबाइल पर मेसेज किया कि बहुत जरूरी बात करनी है। इसके बाद से मोबाइल बंद हो गया। इसके बाद विशाल ने पलटा से मारकर अनन्या की हत्या कर दी। पुलिस की डर से अनन्या को सूटकेस में भरकर वाजिदपुर की झाड़ियों में फेंक दिया।

एडिशनल एसपी अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि जौनपुर कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी, सर्विलांस, सोशल मीडिया व मुखबिर के जरिए वारदात के सभी बिंदुओं को मिलाने लगी। जांच में पाया गया कि अनन्या व आरोपी विशाल के नंबर पर बीते दो माह में 1250 बार बातचीत हुई थी। इसके बाद हत्यारोपी को खोज निकाला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें