फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध का पाही पर मिला खून से लथपथ शव

विज्ञापन
विज्ञापन
खेतासराय। थाना क्षेत्र के जमदहां गांव में आम के बाग की रखवाली कर रहे वृद्ध की पाही पर खून से लथपथ शव मिला है। वृद्ध के सिर पर धारदार हथियार से चोट के निशान थे। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जमदहां गांव निवासी मुन्नर बिंद (70) घर से थोड़ी दूरी पर आम के बाग की रखवाली के लिए पाही पर बने मड़हे में रहते थे। शनिवार की रात खाना खाकर सो गए। रविवार की सुबह करीब 10 बजे मुन्नर की पुत्री शर्मिला (17) खाना देने मड़हे पर गई तो मड़हे के किनारे नाली के पास पिता का रक्तरंजित शव देख कर चीख पड़ी। उसके बाद परिवार व गांव के दूसरे लोग भी पहुंच गए। वृद्ध के गाल, कान और सिर पर धारदार हथियार से चोट के निशान थे। इससे आशंका जताई जा रही है कि उनकी हत्या की गई है। सूचना पाकर थानाध्यक्ष राजेश कुमार यादव व सीओ शाहगंज जितेंद्र दुबे भी घटना स्थल पहुंचे। मृतक मुन्नर बिंद की दो शादियां हुई थीं। दोनों पत्नियों से पांच संतानें हैं। पहली पत्नी से छंगूलाल (36), ऊषा (32) और दूसरी पत्नी सवित्रा से उर्मिला (25), रामसकल (20) व शर्मिला (17) हैं। पुलिस मुन्नर के पुत्रों से पूछताछ कर रही है। दोपहर बाद एसपी अशोक कुमार और एएसपी सिटी संजय कुमार ने भी थाने पहुंचकर जानकारी ली। घरवालों के मुताबिक शनिवार को ही पट्टीदारों से आम तोड़ने को लेकर विवाद हुआ था। तब यूपी-112 की टीम भी मौके पर पहुंची। समझाबुझाकर मामला शांत करा दिया था। एसओ राजेश यादव ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें