खेतासराय से हिरासत में लिए गए आरोपी से पूछताछ की गई तो पता चला कि बलिया जिले के कोतवाली मयूर घाट निवासी राजन कुमार केसरी की एजेंसी से आठ लाख का बिस्कुट, चाकलेट, नमकीन समेत अन्य सामान डीसीएम में लादकर 22 मार्च को आजमगढ़ के मकवरगंज के एक स्टोर पर पहुंचाने के लिए निकला था। वहीं सामान डीसीएम चालक ने लाकर खेतासराय में बेच दिया। पूछताछ के आधार पर ही खुटहन से डीसीएम भी बरामद की गई।
सामान समय पर न पहुंचने पर इसकी शिकायत आजमगढ़ के व्यापारी ने बलिया के व्यापारी से की थी। बलिया के व्यापारी ने जब डीसीएम चालक को फोन लगाकर बात करना चाहा तो चालक का मोबाइल बंद मिला। लिखित शिकायत पुलिस से की गई। ऐसे में चार मार्च को मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई।