फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: डिवाइडर तोड़कर डीसीएम ट्रक से टकराई, चालक और खलासी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जफराबाद। क्षेत्र के वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर महरूपुर गांव के पास मंगलवार की रात करीब 12 बजे डीसीएम ने डिवाइडर तोड़कर विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक में टक्कर मार दिया। इस घटना में डीसीएम और ट्रक के खलासी की मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया।
विज्ञापन


वाराणसी से सामान लादकर डीसीएम चालक रामअचल (36) पुत्र गोविंद निवासी मकूनपुर थाना लंभुवा जनपद सुल्तानपुर लखनऊ की तरफ जा रहे थे। महरूपुर गांव के पास अचानक डीसीएम डिवाइडर तोड़ते हुए वाराणसी जाने वाले लेन पर पहुंच गई और सामने से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में डीसीएम चालक रामअचल की मौके पर ही मौत हो गई। उधर, सामने से डीसीएम आते देख ट्रक का खलासी जहूर अहमद मलिक निवासी जम्मू चलती ट्रक से कूद गया। इसके चलते उसकी भी मौत हो गई। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर जिला चिकित्सालय भेज दिया। दुर्घटना के बाद करीब दो घंटे तक मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा। हादसे के बाद रूट डायवर्जन कर जाम हटवाया गया। उसके बाद दोनों वाहनों को हाईवे के किनारे करवाया गया। इसके बाद आवागमन बहाल हुआ। इस दौरान कई वाहन जाम में फंसे रहे। थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल ने बताया कि दोनों लोगों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें