कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव के पोस्टर पर कालिख पोतने के मामले में केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने आधा दर्जन कांग्रेसियों के घर दबिश डाला। कांग्रेस कार्यकर्ता बांकेलाल शुक्ला को गिरफ्तार चालान किया।
जहां कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी। इस घटना की कलेक्ट्रेट अधिवक्ता समिति ने निंदा की और न्यायिक कार्य से विरत रहे। अधिवक्ताओं ने प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाया है।
कैबिनेट मंत्री के होर्डिंग पर कालिख पोतने के मामले में तीन थानों की पुलिस ने बुधवार की देर रात नगर विधायक प्रतिनिधि खुर्शीद अनवर, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष सत्यवीर सिंह सहित कई कांग्रेसियों के यहां छापा मारा।
इस दौरान बाकेलाल शुक्ला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को कलेक्ट्रेट अधिवक्ता समिति की बैठक उदय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें अधिवक्ताओं ने कहा कि कैबिनेट मंत्री के दबाव में कोतवाल ने केस दर्ज कराया है।
उन्होंने कहा कि जिस धारा में केस दर्ज हुआ है उसमें सात साल से कम की सजा होने का प्राविधान होने के बाद भी पुलिस दबिश दे रही है। जो उच्चतम न्यायालय के आदेशों के खिलाफ है। इस मौके पर जयंत्री प्रसाद मिश्र ने कहा कि प्रशासन
कार्रवाई से बाज नहीं आया तो अधिवक्ता सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे। उधर समाजवादी छात्रसभा के पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश यादव के निर्देशन में टीडी कालेज के छात्र नेता नवनीत यादव, सपा नेता गुड्डू सोनकर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं
ने सदर विधायक नदीम जावेद व उनके प्रतिनिधि खुर्शीद अनवर की शव यात्रा निकाल कर पालिटेक्निक चौराहे पर रख कर पुतला जलाया। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री की बेइज्जती वह बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस मौके पर भानू मौर्य, सर्वेश सिंह,
युवराज सोनकर, एजाज पठान, अजय यादव, संतोष सोनकर, सौरभ सोनकर, पीयूष श्रीवास्तव, नन्हें यादव, सनी यादव आदि मौजूद थे।
उधर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंद्रभुवन सिंह ने कहा है कि समाजवादी सरकार और पार्टी का असली चेहरा नागरिकों के सामने उजागर हो गया है। सरकारी मशीनरी के सहारे सपा के ताकतवर लोग आपराधिक मुकदमे दर्ज कराकर लूट का
वातावरण पैदा कर रहे हैं। खेतासराय प्रतिनिधि के मुताबिक मंत्री के समर्थकों ने दोपहर में नगर विधायक नदीम जावेद का समाजवादी छात्रसभा के विधानसभा अध्यक्ष के नेतृत्व में पुतला फूंका। इस मौके पर कपिल देव यादव, पवन, विमल,
अवधेश, बिरजू आदि मौजूद थे। उधर युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जब पता चला तो नगर अध्यक्ष जुल्फी खां के नेतृत्व में कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव का पुतला फूंका और मुकदमा दर्ज कराने का विरोध किया। इस मौके पर बेलाल, जावेद,
राजेश, लालमणि, वामिक, राजिक शेख मौजूद थे। चौकिया में राहुल यादव के नेतृकत्व मे गांव वालों ने कैबिनेट मंत्री का पुतला फूंका। इस मौके पर सोनू यादव, अरविंद यादव, अनवार, बैके मौजूद थे।
खुटहन में भी कांग्रेस नेता राकेश मिश्र के नेतृत्व में बैठक कर कैबिने मंत्री पर भूमि हड़पने का आरोप लगाया और कहा कि भू माफिया सपा के एजेंट बन गए हैं।