जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के दूसरे दिन बुधवार को जलसा दस्तारबंदी का आयोजन किया गया। जलसे में उलेमा ने तकरीरें और शायरों ने नातिया कलाम पेश किया। इस मौके पर मदरसा अहले सुन्नत एजाजुल उलूम से हिफ्ज की तालीम पूरी कर चुके आधा दर्जन तालिब इल्मों को दस्तारबंदी कर सम्मानित किया गया।
जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर डेढ़ दर्जन से अधिक सजावट अंजुमनों ने कस्बे के मुख्य मार्गों, मस्जिदों और पुरानी बाजार में सजावट की। इस मौके पर शकील रहबर, मो. नुमान, मो. अस्लान, आलमगीर अशरफ, मौलाना हाशिम, मौलाना सैयद आदि मौजूद रहे।