फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएपी संकट : दो हजार बोरी की मांग पर पहुंची महज 250 बोरी

विज्ञापन
सरायमोहिउद्दीनपुर सहकारी समिति पर डीएपी खाद लेने के लिए कतारों में खड़े परेशान किसान। संवाद
विज्ञापन
चंदवक। विकासखंड डोभी की साधन सहकारी समितियों पर डीएपी खाद की किल्लत किसानों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। मांग के सापेक्ष बेहद कम खाद मिलने से किसान घंटों कतार में खड़े होने को मजबूर हैं। बृहस्पतिवार को साधन सहकारी समिति कोपा पर महज 250 बोरी डीएपी पहुंचते ही किसानों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। खाद की खेप आने की सूचना मिलते ही सुबह से ही बड़ी संख्या में किसान समिति पर पहुंचने लगे। करीब 10 बजे तक किसानों को पर्ची वितरित कर उनका नंबर लगाया गया। समिति पर करीब दो हजार बोरी डीएपी की मांग थी, जबकि उपलब्धता महज 250 बोरी की रही। ऐसे में बड़ी संख्या में किसानों को खाद नहीं मिल पाने की चिंता सताती रही। वितरण शुरू होने के दौरान समिति पर भीड़ बढ़ने से अव्यवस्था की स्थिति बन गई। व्यवस्था बनाए रखने और किसानों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल तैनात करना पड़ा। किसानों में इस बात को लेकर नाराजगी रही कि खेती के महत्वपूर्ण समय में पर्याप्त मात्रा में डीएपी उपलब्ध नहीं हो पा रही है। समिति के सचिव राजेश सिंह ने बताया कि उपलब्ध 250 बोरी डीएपी का किसानों को एक से दो बोरी के हिसाब से वितरण किया जाएगा। अगली खेप आने तक किसानों को इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें