मीरगंज। क्षेत्र के एक गांव में 26 अगस्त की रात खेत में गई युवती को गांव के ही पांच युवकों ने मक्के के खेत में खींच लिया और गैंगरेप किया। घटना के पांच दिन तक युवती व उसकी मां ने भय के के मारे किसी से शिकायत नहीं की। शनिवार को पीड़ित की मां बेटी को लेकर थाने पहुंची तो पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजय राय ने मीरगंज थाने पहुंचे और पीड़ित से बयान लिया। पीड़ित को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा। पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
मीरगंज थाना के एक गांव मे बीते 26 अगस्त की रात आठ बजे एक दलित किशोरी शौच के लिए घर से 500 मीटर दूर गयी थी। उसी समय गांव के ही पांच युवक पहुंच गए। उसका मुंह दबा कर बारी- बारी से दुष्कर्म किया और भाग निकले। युवती रोती हुई घर पहुंच कर अपनी मां को आप बीती बतायी। मां लोक लाज बस व दबंगो के डर से कुछ बोलने से कतराती रही। यह बात धीरे-धीरे गांव में फैल गयी तो गांव के कुछ लोग आगे आकर उसे तहरीर देने के लिए तैयार किया। जिसके बाद पीड़िता की मां ने शनिवार की सुबह थाने में पहुंच तहरीर दी । गैंग रेप की घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस महकमे में हडकंप मच गया। युवती से तहरीर लेकर पुलिस ने उच्चअधिकारियों को जानकारी दिया। सूचना पाकर सीओ विजय सिंह व एसओ कृष्णकान्त गुप्ता मौके पर पहुंच कर घटना स्थल की जांच की। तीन बजे तक एसपी आरए संजय राय मीरगंज थाने पहुंच कर किशोरी व उसकी मां से बयान लिया। एसओ मीरगंज कृष्ण कुमार गुप्ता का कहना है कि पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कुछ आरोपियों को पकड़ करपुछताछ का जा रही है।
मुकदमा पंजीकृत करके युवती को मेडिकल परिक्षण के लिए भेजा जा रहा है। कुछ आरोपियों को पकड कर पुछताछ की जा रही है। बाकी के लिए दबिश दी जा रही है।
संजय राय
एसपी ग्रामीण
दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
केराकत। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने शनिवार को सुबह आठ बजे कस्बे में स्थित बस अड्डे के पास से मुखबिर की सूचना पर दुष्कर्म के के आरोपी अनिल कुमार राम निवासी नरहन बेलवरिया को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। एसएसआई हरिप्रकाश यादव ने बताया कि गिरफ्तार युवक के खिलाफ एक विवाहिता की तहरीर पर जबरदस्ती दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज किया गया है।