फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दैवी आपदा का चेक किसानों को जल्द दें

Thu, 17 Sep 2015 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने कलेक्ट्रेट में किसान, मजदूर, गरीबों की समस्या को लोकर बुधवार को आवाज बुलंद की।
विज्ञापन


किसानों ने मांग किया कि दैवी आपदा चेक सभी किसानों को शीघ्र दिया जाए। किसानों को 16 घंटे बिजली और नहर में लगातार पानी की सप्लाई दी जाए।

यूनियन के अध्यक्ष राजनाथ यादव ने कहा कि सभी किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाया जाए, राष्ट्रीय किसान आयोग का गठन कर कृषि बजट लाने की मांग की।

उन्होंने कहा कि किसान बेटे को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण दिया जाए। इसके अलावा अन्य समस्याओं को दूर करने की मांग उठाई।

 धरना प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री को संबोधित 13 सूत्री ज्ञापन  डीएम को सौंपा। इस मौके पर खलील अहमद, बाबू राम, अमरनाथ, शैलेष वर्मा, पारस नाथ, शोभनाथ, गुड्डू, राम आसरे, माता प्रसाद, धर्मराज, मोलई राम, सत्य प्रकाश, आरपी सिंह, समरनाथ, जगदीश, पुद्दन राम, लालता, चितबहाल, शोभई आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें