फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: साइकिल सवार युवक की गड्ढे में गिरने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जफराबाद। जलालपुर के बरबसपुर कोडरी मार्ग पर सड़क से सटे गड्ढे में गिरकर साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


इजरी गांव निवासी दिनेश कुमार(41) पुत्र लाल बहादुर कोडरी में स्थित आरा मशीन पर काम करता था। दिनेश कुमार सोमवार की सुबह काम पर गया। वहां से वह रात को वापस नहीं आया। मंगलवार की सुबह किसी राहगीर की नजर सड़क की पटरी के गड्ढे में पड़ी।
वहां दिनेश कुमार अपनी साइकिल सहित मुंह के बल गड्ढे में पड़ा था। उसका मुंह पानी में था। राहगीर के बताने पर लोग मौके पर गए तो देखा दिनेश की मौत हो चुकी है। मृतक के पिता की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इस बाबत थानाध्यक्ष जलालपुर मनोज सिंह ने बताया कि उसके पिता ने तहरीर दी है। शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने की बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें