तेजीबाजार... रामलाल सरोज, फाइल फोटो
तेजीबाजार। हैदरपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने साइकिल सवार रामलाल सरोज (45) को टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सड़क से गुजर रहे स्थानीय निवासी रजनीश यादव घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर सड़क किनारे पेड़ से टकराने के बाद रुक गया। थानाध्यक्ष सतेंद्र पटेल ने बताया कि स्थानीय निवासी विशाल गौड़ ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साइकिल और ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है। मृतक के भाई बसंत लाल ने ट्रैक्टर चालक और मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।