फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: रोडवेज बस की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकरारा। जौनपुर-रायबरेली राजमार्ग पर भरतपुर मोड़ के पास रविवार को दोपहर बाद ताहिरपुर बगीचे में डेरा डालकर रहने वाले बांस फोड़ समुदाय के एक युवक की रोडवेज बस की चपेट में आने से मौत हो गई। जबकि उसके साथी को हल्की चोटें आई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, बस चालक थाने से थोड़ा आगे बस छोड़ कर फरार हो गया।
विज्ञापन


आकाश उर्फ मोटू (18) निवासी रैना थाना दक्षिण टोला मऊ, सिकरारा आयुर्वेद अस्पताल के सामने ताहिरपुर बगीचे में अस्थायी निवास बनाकर परिजनों के साथ रहता था। रविवार को वह अपने चचेरे भाई कमलेश (14) की साइकिल से सिकरारा पुरानी बाजार से लौट रहा था। वह बस्ती से 100 मीटर पहले पहुंचा था कि जौनपुर से मछ्लीशहर की तरफ जा रही सिविल लाइन डिपो की बस की चपेट में आ गया। कमलेश धक्का लगने से दूर छिटक गया, उसे मामूली चोट लगी। जबकि आकाश का सिर पहिए के नीचे आ जाने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।
उधर बस चालक मनोज कुमार निवासी प्रयागराज थाने के आगे नहर के पास बस खडी कर फरार हो गया। बस के प्रयागराज निवासी परिचालक दयाशंकर ने बताया कि बस गोरखपुर से प्रयागराज जा रही थी। उसमें कुल 18 यात्री सवार थे । एसओ आशुतोष गुप्ता ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें