फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyber Crime: आवास पाने की लालच में महिलाओं ने गवांए रुपये, साइबर ठगों ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम

Mon, 11 Nov 2024 01:45 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में साइबर ठगों ने आठ महिलाओं से आवास दिलाने के नाम पर ठगी की। झांसे में लेकर महिलाओं ने ऑनलाइन रुपये मंगा लिए। 
विज्ञापन
Cyber Crime - फोटो : FREEPIK
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले के जमदहां गांव में आवास देने का झांसा देकर आठ महिलाओं से 6500 रुपये ठगों ने ऑनलाइन खाते में मंगवा लिए। मामले का खुलासा तब हुआ जब महिलाओं ने यह बात अपने परिजनों को बताई। मामले की शिकायत मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गांव निवासी अनीता यादव, शीला यादव, सुषमा यादव, मंजू देवी, चंद्रावती देवी, पुष्पा यादव, अंजू यादव, मीना देवी के पास आठ नवंबर को अज्ञात नंबर से फोन आया कि आपके नाम से आवास पास हुआ है। आवास लेना चाहते हैं तो अग्रिम कार्यवाही के लिए एक-एक हजार रुपये भेज दें। 

फोन करने वाले ने खुद को ब्लॉक का अधिकारी बताया। महिलाओं ने जालसाजों द्वारा दिए गए बार कोड पर कुल छह हजार पांच सौ रुपये भेज दिए। जब यह बात महिलाओं ने अपने घरवालों को बताई तो छानबीन में आवास देने की बात फर्जी निकली। सच्चाई पता चलने पर महिलाओं ने ठग के खिलाफ ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस बोली
थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि थाने पर कोई शिकायत नहीं की गई है, ना ही कोई तहरीर मिली है। अगर तहरीर मिली तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें