फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: साइबर सेल पुलिस ने बरामद किए 125 गुमशुदा मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। साइबर क्राइम सेल थाना व थानों की साइबर सेल पुलिस टीम ने सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से 125 गुमशुदा मोबाइल को बरामद किया है। इसकी कीमत करीब बीस लाख रूपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

साइबर क्राइम थाना पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से 125 गुमशुदा मोबाइल को बरामद किया। इसकी कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने बरामद कर मोबाइल स्वामियों को सुपुर्द कर दिया। गुमशुदा मोबाइलों के प्रार्थना पत्रों सीईआईआर पोर्टल के आधार पर साइबर क्राइम थाना पुलिस टीम ने पीड़ितों के गुम हुए 125 मोबाइलों को जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्र से व थानों के साइबर सेल ने बरामद किया। प्रदेश के अन्य जनपद आजमगढ़, वाराणसी, सुल्तानुर, प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, बलिया, प्रतापगढ़, बलिया, भदोही जनपद से बरामद किया गया। कुछ मोबाइल अन्य प्रांत दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र, झारखंड, बिहार, राजस्थान से बरामद किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव नोडल साइबर क्राइम ने बरामद मोबाइल स्वामियों को सौंप दिया। उन्होंने बताया कि मोबाइल फोन गायब होने की दशा में थाने पर तुरंत गुमशुदगी दर्ज कराने के बाद सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत करें। साइबर अपराधों से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय जन-जागरूकता एवं सतर्कता है। साइबर अपराध के शिकार होने पर तत्काल 1930 पर ऑनलाइन शिकायत करें। अपने नजदीकी थाने की साइबर हेल्पडेस्क पर पहुंचकर लिखित शिकायत करें। पुलिस ने अब तक कुल 1640 मोबाइल बरामद किया। इसकी कीमत करीब 3 करोड़ 28 लाख रुपये बताई जा रही है।



मोबाइल खोने पर बरतें ये सावधानियां
एएसपी सिटी के मुताबिक मोबाइल फोन गायब होने की दशा में थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराने के बाद सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत करें। कभी किसी संदिग्ध मैसेज पर विश्वास न करें, बैंक के सबंध में कोई भी मेसेज प्राप्त होने पर बैंक जाकर ही जानकारी प्राप्त करें। फोन काल पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा दिए जा रहे निर्देशों का पालन कतई नही करें, अपनी कोई भी व्यक्तिगत जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर नहीं करें, फेसबुक या अन्य किसी सोशल मीडिया पर अनजान लोगों के साथ वीडियो कॉलिंग न करें, अज्ञात स्रोत से प्राप्त किसी भी प्रकार के लिंक या क्यूआर कोड पर क्लिक या स्कैन न करें, रिमोट एप जैसे टीम व्यूवर, एनीडेस्क, क्विक सर्पोट किसी के कहने पर इंस्टाल नहीं करें, पैसे की प्राप्ति करने के लिए कभी भी एम पिन या यूपीआई पिन दर्ज करने की जरूरत नहीं होती है।
विज्ञापन



जिले के इन थाना क्षेत्रों से बरामद किए गए फोन

साइबर सेल पुलिस ने जिले के इन थाना क्षेत्रों से मोबाइल बरामद दिया है। सबसे अधिक साइबर क्राइम थाना ने 34 फोन बरामद किए। लाइन बाजार ने 5, कोतवाली नगर ने 5, सरायख्वाजा ने 3, केराकत ने 6, चंदवक ने 3, खेतासराय ने 4, शाहगंज ने 8, सरपतहां ने 5, खुटहन ने 9, बदलापुर ने एक, महराजगंज ने एक, सिंगरामऊ ने 3, मड़ियाहूं ने 8, नेवढ़िया ने 2, रामपुर ने 8, मछलीशहर ने 3, सुजानगंज ने 3, बक्शा ने 3, बरसठी ने 3, जलालपुर ने 3, मीरगंज ने 3, जफराबाद ने एक सिकरारा पुलिस ने एक मोबाइल बरामद किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें