फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में कैश नहीं होने पर ग्राहकों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर। कस्बा स्थित काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक में कैश नहीं होने पर ग्राहकों ने हंगामा किया। उनका कहना था कि वे सुबह से पैसे के लिए लाइन में खडे़ थे लेकिन कैश नहीं होने की जानकारी बहुत बाद में दी गई। समय रहते यदि जानकारी दे दी गई होती तो हम लोग वापस लौट जाते।
विज्ञापन

तीन दिनों से बैंक में कैश की कमी है। ग्राहक निराश लौटना पड़ रहा है। शुक्रवार और शनिवार को सैकड़ों ग्राहक को कैश न होने की बात कहकर वापस कर दिया गया था। सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे से ही पैसे के लिए ग्राहक लाइन लगाकर खड़े हो गए थे। दो बजे तक चिलचिलाती धूप में ग्राहक खड़े रहे। बाद में उन्हें बताया गया कि आज भी कैश नहीं आया है। इसके बाद ग्राहकों ने गेट बंद कर हंगामा किया। प्रभावती, नीलम, रेखा, शशिकला, ऊषा ने आरोप लगाया कि बैंक परिसर में मौजूद कुछ लोग महिलाओं से अभद्रता करते हैं। शाखा प्रबंधक आरएन अंसारी ने कहा कि लॉक डाउन के चलते बैंक में कैश कम आ रहा है। जो पैसा ग्राहक जमा कर रहे हैं उसी पैसे को जरूरतमंदों को दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें