फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: ट्रेनों में बढ़ी भीड़, सीट पाने के लिए कड़ी मशक्कत

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। महाकुंभ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन शुरू है। यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेनों का भी संचालन किया जा रहा है। इसके बावजूद भी ट्रेनें कम पड़ जा रही है। टिकट कन्फर्म होने के बाद यात्रियों को सीटों के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। जौनपुर व शाहगंज रेलवे स्टेशन से मिले आंकडें में प्रतिदिन 200 से 250 टिकट रिजर्वेशन व 30 से 40 टिकट सामान्य कैसिंल होते है।
विज्ञापन

माघ पूर्णिमा के बाद अगला स्नान महाशिवरात्रि को होगा ऐसे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का महाकुंभ में आवागमन शुरू है। यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कतें न हो इसके लिए रेलवे की ओर से मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इसके बावजूद भी ट्रेनें कम पड़ जा रही है। स्टेशनों पर ट्रेन पहुंचते ही सीटें मिलना तो दूर चढ़ने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। जौनपुर जंक्शन व शाहगंज आरक्षण काउंटर से मिले आंकड़े के मुताबिक प्रतिदिन 200 से 250 रिजर्वेशन टिकट जबकि 30 से 40 जनरल टिकट विभिन्न कारणों से यात्री रद् कर दे रहे। इसमें से कुछ वेटिंग टिकट भी शामिल हैं तो कुछ लोग अन्य कारणों से रद्द कर दे रहे है। जौनपुर जंक्शन पर एक फरवरी से 16 फरवरी तक 416 रिजर्वेशन टिकट रद्द हुए हैं। जिनसे करीब चार लाख 98 हजार 875 धनराशि रिफंड किए गए । इस संबंध में जौनपुर आरक्षण प्रभारी सुनील मिश्रा ने बताया है कि ज्यादातर वेटिंग टिकट रद्द हो रहा है। हालांकि महाकुंभ के चलते स्टेशन पर भीड बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें