जौनपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहर के प्रमुख चौराहों को रंग में रंग दिया गया है। इसके लिए प्रशासन की तरफ से तैयारियां कर ली गई हैं। चौराहों के साज-सज्जा की जिम्मेदारी प्रमुख संस्थानों को दी गई है। जहां पर झालर, गुब्बारों के साथ देशभक्ति गीत बजते रहेंगे।
नगर पालिका परिषद जौनपुर के जेसीज चौराहा के सजावट की जिम्मेदारी अमरावती ग्रुप को दी गई है। यहां पर झंडा, झालर व गुब्बारों को लगाया गया है। जिससे यह चौराहा काफी आकर्षक दिखाई दे रहा है। सिपाह तिराहा की जिम्मेदारी गहना कोठी, मुरादगंज तिराहा को मां तारा हास्पिटल, पचहटिया तिराहे को अवध पैरा मेडिकल काॅलेज, वाजिदपुर तिराहे को मोहम्मद हसन काॅलेज, रोडवेज तिराहा को मां शारदा मंदिर, कुत्तूपुर तिराहा को गहना कोठी सजाएगा। इसके अलावा पालीटेक्निक चौराहा, डाक बंगला तिराहा, सद्भावना तिराहा को भी संस्था के माध्यम से सजाया गया है। नगर के आंबेडकर तिराहा, गांधी तिराहा पर नगर पालिका परिषद जौनपुर की तरफ से साज-सज्जा की जाएगी। यहां पर तिरंगा के रंग में झालर लगाने की प्राथमिकता रखी गई है, जिन जगहों नहीं है वहां एक रंग के भी झालर लगाए गए हैं। साथ ही झंडा व गुब्बारे लगाए जा रहे हैं।
.....................................................
वर्जन ...
शहर के प्रमुख चौराहों व तिराहों को स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर आकर्षक तरीके से सजाया गया है। यहां पर झालर, झंडे व गुब्बारे लगाने, देशभक्ति गीत बजाने का निर्देश दिया गया है। शहर के कुल 12 चौराहों को लिया गया है।
- देवेंद्र सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट