प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय(सीआरओ) अजय कुमार अम्बष्ट ने सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर ओलंदगंज में खुले मैनहोल को बंद करवाया। इस दौरान उन्होंने ओलंदगंज, बदलापुर पड़ाव, मछलीशहर पड़ाव, कमला टाकीज मार्ग पर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इसके साथ ही नालियों में जमा सिल्ट की सफाई करवाई। उन्होंने सफाई नायकों को निर्देश दिया कि अगर किसी भी जगह तार कटे हो, लटक रहे हैं या फिर खंभा टूटा तो इसकी सूचना तुरंत नगर पालिका परिषद जौनपुर कार्यालय में दी जाए। जिससे उस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उसको ठीक किया सके। इसमें भविष्य में किसी प्रकार की गड़बड़ी मिली तो किसी भी कर्मचारी को छोड़ा नहीं जाएगा। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद जौनपुर पवन कुमार रहे।