फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पुलिस मुठभेड़ के दौरान भागा बदमाश 22 दिनों बाद गिरफ्तार

विज्ञापन
मुठभेड़ में गिरफ्तार विनय उर्फ बिन्नी। पुलिस विभाग
विज्ञापन
सिरकोनी। जलालपुर थाना क्षेत्र के बहरीपुर गांव स्थित हरदनबीर मंदिर के पास से बृहस्पतिवार की शाम जलालपुर थाना पुलिस ने पूर्व में हुई मुठभेड़ के दौरान भाग निकले एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाश विनय उर्फ बिन्नी पर कुल 10 आपराधिक प्राथमिकी दर्ज बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

6 मई 2026 को जलालपुर क्षेत्र के डिंगुरपुर नहर रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई थी। इसमें अंकित यादव उर्फ मोनू निवासी बहाउद्दीनपुर थाना सरायख्वाजा के पैर में गोली लगी थी। पुलिस ने अंकित को घायलावस्था में गिरफ्तार किया था। दूसरा साथी और बाइक चला रहा विनय सरोज उर्फ बिन्नी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला था। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना पर विनय को गिरफ्तार कर लिया। उस पर चोरी , डकैती और लूट आदि के 10 आपराधिक प्राथमिकी दर्ज है। इनमें से दो वाराणसी के शिवपुर थाने में तथा एक केराकत व सात प्राथमिकी जलालपुर थाने में दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें