फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली, साथी भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
नेवढि़या। थाना क्षेत्र के सीतमसराय में बुधवार की रात पुलिस ने मुठभेड़ में बदमाश अरविंद राजभर को गिरफ्तार कर ली। उसके पैर में गोली लगी है। उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। घायल बदमाश पर पहले से जौनपुर और वाराणसी में कुल दस गंभीर प्राथमिकी दर्ज हैं।
विज्ञापन

आरोपी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में लाया गया। सीओ मड़ियाहूं विजय चौधरी ने बताया कि नेवढ़िया और जलालपुर पुलिस संदिग्धों की जांच कर रही थी। मोटरसाइकिल पर सवार बदमाशों ने पुलिस को देखकर हवाई फायरिंग की। इसके बाद सीतमसराय की दिशा की ओर भागने लगे।
पुलिस दल ने उनका पीछा किया और जलालपुर पुलिस को घेराबंदी के लिए सूचित किया। सीतमसराय में घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस दल पर गोली चलाई।
आत्मरक्षा में नेवढ़िया थानाध्यक्ष निखिलेश कुमार तिवारी ने जवाबी कार्रवाई की। इसमें अरविंद राजभर के बाएं पैर में गोली लगी। घायल बदमाश को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन

पूछताछ में उसने अपना नाम अरविंद राजभर उर्फ मंगनू उर्फ मेवालाल राजभर बताया। उसने अपने भागा साथी की पहचान महेश यादव उर्फ छोटू के रूप में की।
पुलिस ने गिरफ्तार अरविंद के पास से एक .315 बोर का तमंचा, दो कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। सीओ के मुताबिक अरविंद राजभर का एक लंबा आपराधिक इतिहास है।
उसके खिलाफ जौनपुर और वाराणसी के विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, लूट, चोरी, गैंगस्टर अधिनियम और शस्त्र अधिनियम सहित दस गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें