फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार..

विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत। चंदवक थाने की पुलिस ने मुर्खा इंटर कालेज के पास बुधवार की रात घेराबंदी कर मुठभेड़ में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जबकि बदमाशों का एक साथी फायरिंग करते फरार हो गया। गिरफ्तार बदमाशों के पास से पुलिस ने चोरी की दो बाइक, अवैध असलहा, कारतूस बरामद किया है। पुलिस का दावा है कि चारो बदमाश बजरंग नगर के पास एक युवक की हत्या करने जा रहे थे।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी राम भवन यादव ने एक प्रेस कान्फ्रेंस में बताया कि बुधवार की रात पौने दस बजे चंदवक थानाध्यक्ष ओमनारायण सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि दो बाइक पर सवार चार शातिर बदमाश बजरंग नगर में एक युवक की हत्या करने की नीयत से मुर्खा के पास एकत्रित हुए हैं। जिसपर सक्रियता दिखाते हुए थानाध्यक्ष चदवक थाने के एस आई प्रवीण तिवारी, महानंद पान्डेय व शिव प्रसाद पान्डेय व अन्य पुलिस बल के साथ मुर्खा इंटर कॉलेज के पास घोराबंदी की। करीब पहुंचने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायर करते हुए तीन बदमाशों को दबोच लिया। जब कि एक बदमाश भागने में सफल हो गया। उन्होंने बताया कि पकड़े गये बदमाशों में थाने का टापटेन अपराधी प्रद्युम्न शर्मा निवासी अमिलिया थाना चंदवक, अंकित सिंह उर्फ अश्वनी सिंह निवासी दानीका पूरा थाना मेहनाजपुर आजमगढ़ व अजीत यादव निवासी डंडवल थाना मेहनाजपुर आजमगढ़ के पास से एक पिस्टल 32 बोर, एक तमंचा 315 बोर , 3 जिन्दा कारतूस दो खाली कारतूस व एक मिस कारतूस तथा तीन मोबाइल के अलावा चोरी की दो बाइक भी बरामद की गई है। जब कि शातिर बदमाश मंजीत सिंह निवासी अमिलिया चंदवक फरार होने में सफल हो गया। पकड़े गए बदमाश प्रद्युम्न के खिलाफ चंदवक, केराकत व गौराबादशाहपुर थाने में लूट हत्या का प्रयास सहित कई धाराओं में नौ मुकदमे दर्ज हैं। अंकित सिंह उर्फ अश्वनी सिंह पर चंदवक में तीन तथा अजीत यादव पर चंदवक थाने में दो एवं रेवतीपुर गाजीपुर में एक अपराधिक मुकदमा दर्ज हैं। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि फरार मंजीत सिंह की तलाश में पुलिस जुट गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें