पुलिस की गिरफ्त में लूट के आरोपी।
शराब व्यवसायी से दो महीने पहले हुई लूट के दो आरोपियों को पुलिस ने शनिवार की रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक बदमाश फायरिंग करते हुए भाग गया। पकड़े गए बदमाशों के पास से असलहा, कारतूस और 12 हजार नकद बरामद हुआ है।
मीरगंज थानाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश जरौना प्राथमिक विद्यालय के पास किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। थानाध्यक्ष मय फोर्स मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर के कर ली। मौके पर तीन बदमाश वहां से भागने लगे।
पुलिस ने दौड़ा कर दो को पकड़ लिया। एक पुलिस पर फायरिंग करते फरार हो गया। पकड़े गए बदमाशों में से पंकज सिंह निवासी जंघई दुबान थाना सरायममरेज इलाहाबाद का निवासी है। वह 11 जून को बरसठी के शराब व्यवसायी को गोली मारकर डेढ लाख रुपये लूटने की घटना का मुख्य आरोपी है।
जबकि उसका साथी अमित पाठक उसी गांव का निवासी है। उसके पास से भी तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है। फरार बदमाश मोनू मिश्रा था। पुलिस टीम में एसओ योगेन्द्र सिंह, एसआई अशोक चतुर्वेदी, एसआई संतोष राय कांस्टेबिल राजेश सिंह आदि थे।