फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की पांच बाइक के साथ दो गिरफ्तार

Sat, 28 Mar 2015 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज के अहिरौला पड़ाव से पुलिस ने चोरी की पांच बाइक के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक मंजय सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि शाहगंज-आजमगढ़ रोड के अहिरौला पड़ाव के पास दो लोग चोरी की दो
विज्ञापन


 मोटरसाइकल लेकर बेचने की फिराक में हैं। दोनों किसी ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक अहिरौला पड़ाव पर पहुंच गए। पुलिस को देख कर दोनों युवक भागने लगे। पुलिस टीम ने घेराबंदी करके दोनों को

गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से दो बाइक मौके से बरामद हुई। गाड़ी के कागजात मांगने पर नहीं दिखा सके। पूछताछ के दौरान बाइक चोरी का होना स्वीकार किया। पुलिस का कहना है कि तीन और बाइक आरोपी अर्जुन प्रजापति के घर से
विज्ञापन


 बरामद हुई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर चालान कर दिया। पकड़े गए आरोपी अर्जुन प्रजापति निवासी ग्राम सुरिस, मुन्ना उर्फ रणजीत गौतम निवासी ग्राम ठखौलिया शाहगंज बताया गए। उपनिरीक्षक सूर्य भान सिंह, सदानंद राय, अरविन्द यादव, सुजीत सिंह शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें