फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की गला रेतकर और वृद्ध की गला घोंटकर हत्या

Wed, 14 Jun 2017 12:48 AM IST
jaunpur
विज्ञापन
Murder
विज्ञापन
मड़ियाहूं/मुंगराबादशाहपुर। मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के सुभाषपुर पाली गांव के पास युवक की गला रेतकर जबकि मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के तरहटी गांव में वृद्ध की गला घोंटकर  हत्या कर दी गई। युवक के शव की पहचान नहीं हो सकी है। दोनों शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मडियाहूं कोतवाली क्षेत्र के सुबासपुर पाली गांव के लोग मंगलवार को सुबह खेत की तरफ गए तो गांव में स्थित डिग्री कालेज के पीछे खेत में करीब 24 वर्षीय युवक का शव पड़ा था। युवका का गला धारदार हथियार से रेता गया था। आसपास खून फैला था। पास में ही शराब की शीशी और डिस्पोजल गिलास पड़ा था। युवक जींस का पैंट और चेकदार शर्ट पहने था। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ नृपेंद्र कुमार का कहना है कि चौकीदार नंदलाल यादव की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का केस अज्ञात के खिलाफ दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शीघ्र ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।

उधर, मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के तरहटी गांव निवासी समय नाथ उर्फ समई पाल (70) अपने बड़े पुत्र कन्हई पाल के साथ घर पर रहते थे। जबकि उनके दो पुत्र बृजलाल और  हरीलाल अपने परिवार के साथ मुंबई में रहते हैं। सोमवार की रात खाना खाने के बाद वह घर के बाहर सो रहे थे। सुबह परिवार के लोग सोकर उठे तो समई विस्तर पर नहीं थे। लोगों ने खोजबीन शुरू की तो घर से करीब 100 मीटर दूर खेत मे उनका शव पाया गया। शरीर पर चोट के और गले पर रस्सी के निशान थे। शव मिलते ही घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ जया सांडिल्य ने बताया कि मृतक के पौत्र श्रवण कुमार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें