फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर से अष्टधातु की मूर्तियां ले गए चोर

Thu, 15 Dec 2016 12:25 AM IST
jaunpur
विज्ञापन
मंदिर में चोरी के बाद खाली पड़ा स्‍थान।
विज्ञापन
चितौड़ी गांव में स्थित एक मंदिर से मंगलवार की रात अष्टधातु निर्मित भगवान श्री राम, लक्ष्मण एवं मां सीता की मूर्ति चोर उठा ले गए। चोरी गई मूर्ति का वजन 40 से 50 किलोग्राम था। सुबह मंदिर में चोरी का पता चलने पर सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर लौट गई।
विज्ञापन


चितौड़ी बाजार में स्थित करीब डेढ़ सौ वर्ष पुराने मंदिर में दर्जन भर से अधिक देवी देवताओं की मूर्ति स्थापित की गई है। स्व. सुद्दू गुप्त द्वारा स्थापित उक्त मंदिर की देखभाल वर्तमान में रिटायर्ड तार बाबू राधेश्याम गुप्त तथा कृष्णचंद गुप्त एक-एक माह की पारी लगाकर करते हैं।

दोनों ने बताया कि मूर्ति अष्टधातु की थी। सुबह मंदिर का ताला टूटा देख सबसे पहले कृष्णचंद ने राधेश्याम को सूचना दी। लोगों ने पहुंच कर अंदर का दृश्य देख हतप्रभ रह गए। मंदिर में स्थापित भगवान श्री राम, लक्ष्मण तथा माता जानकी की अष्टधातु से बनी मूर्ति नदारद थी।
विज्ञापन


थोड़ी ही देर में ग्रामीणों की भीड़ भी एकत्रित होने लगी। मौके पर मौजूद रवि प्रताप गुप्त ने बताया कि तीनों मूर्तियों का वजन करीब 40 से 50 किलो के बीच रही।  वर्ष में सिर्फ श्री कृष्ण जन्माष्टमी को मूर्ति उठाकर जब साफ सफाई व वस्त्र बदला जाता था तो एक आदमी बमुश्किल से उठा पाता था। उसकी कीमत लाखो में आंकी जा रही है।

मंदिर से करीब 500 मीटर दूर एक बगीचे में भगवान का कपड़ा फेंका मिला। आशंका है की चोर वहीं से चार पहिया वाहन पर लाद कर मूर्ति ले जाने में सफल रहे। चोर मुख्य दरवाजा तोड़ अंदर घुसे और निकलने में पीछे के दरवाजे का प्रयोग किया। मौके पर चोर एक सरिया छोड़ गये।

सूचना पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष सुबाष यादव एवं चौकी इंचार्ज धनियामऊ ने घटना की जाँच शुरू कर दी है। चोरी की लिखित तहरीर राधेश्याम गुप्त ने दी है हालांकि पुलिस खबर लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं की है। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें