क्षेत्र के बड़ेरी बाजार स्थित पेट्रोल पंप की टैंक से शुक्त्रस्वार की रात रहस्यमय ढंग से 1750 लीटर डीजल व 650 लीटर पेट्रोल चोरी हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इसी पेट्रोल पंप से बदमाशों ने पिछले वर्ष 16 अक्टूबर को रंगदारी के लिए मैनेजर को गोली मारी थी।
तभी से पंप पर पीएसी की तैनाती थी। चार दिन पहले पीएसी के जवान हटा दिए गए। फोर्स हटने के बाद इस घटना को अंजाम दिया गया। बरसठी पुलिस घटना को सही नहीं मान रही है। पेट्रोल पंप पर शुक्त्रस्वार की रात मे अज्ञात लोग पहुंचकर पंप के टैंक से चौबीस सौ लीटर डीजल और पेट्रोल निकाल लिया गया।
उस समय रात में तीन पंप कर्मी सो रहे थे। इसकी जानकारी सुबह टैंक की डीप लेने के बाद हुआ। प्रधान के भाई ने फ ोन पर बरसठी पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पुलिस पहुंचकर जांच में जुट गई। पेट्रोल पंप पर लगातार तीन माह तक पीएसी तैनात थी।
शुक्रवार को रात में यह घटना घट गई। पेट्रोल चोरी की इस घटना में कैसे चोरी हुई यह किसी ने देखा नहीं। और न ही कोई निशान ही दिखाई दिया। क्षेत्र के लोग इस घटना पर तरह तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। बरसठी के थानाध्यक्ष मनोज मिश्र ने कहा कि मामला संदिग्ध लग रहा है।
टैंक से तेल निकालने के लिए टुल्लू आदि का प्रयोग हुआ होगा। टैंक पूरी तरह से बंद था पेट्रोल कम की सूचना दो दिन पहले की है। बडेरी प्रधान राजेंद्र जायसवाल के ऊपर आठ अक्टूबर को रंगदारी न देने पर गोली मारकर जानलेवा हमला किया गया।