फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया

Mon, 29 Feb 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर थाना क्षेत्र के अटौली गांव से 15 फरवरी से लापता शिक्षक राकेश कुमार यादव की हत्या कर बदमाशों ने शव को सुल्तानपुर जिले के मुसाफिरखाना के पास जंगल में पेड़ से लटका दिया था।
विज्ञापन


 वहां की पुलिस ने शव को लावारिस में जलवा दिया था। परिवार वाले तलाश करते पुलिस के साथ जब वहां पहुंचे तो कपड़े से शिक्षक की पहचान की। इस मामले में शिक्षक के भाई ने राजेश अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज

कराया है।  राकेश कुमार यादव सीतापुर जिले के रउसा विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय राजपुर में तैनात थे। वह 15 फरवरी को दिन में विद्यालय जाने के लिए घर से निकले थे।
विज्ञापन


उनके भाई राजेश उन्हें सिंगरामऊ बाजार में छोड़कर वापस चले गए। शाम को सात बजे राजेश ने राकेश को फोन करना चाहा तो वह नहीं लगा। इसके बाद परिवार वाले  परेशान हो गए।

19 फरवरी को सिंगरामऊ थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इधर शनिवार को थानाध्यक्ष सिंगरामऊ ने परिवार वालों को फोन कर बताया कि सुल्तानपुर के थाना कोतवाली क्षेत्र के मुसाफिर खाना में एक शव मिला है।

इस पर शनिवार को अटौली के ग्राम प्रधान ब्रह्मदेव यादव, भाई राजेश और कृष्णदेव को साथ लेकर एसओ वहां पहुंचे तो पता चला कि 22 फरवरी को एक अज्ञात युवक का शव पेड़ से लटकता मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें