फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहज जनसेवा केंद्र में चोरी

Sat, 07 Jan 2017 01:12 AM IST
jaunpur
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही है। गुरुवार की रात नौपेड़वा बाजार में मई रोड पर स्थित सहज जनसेवा केंद्र का शटर चाड़कर पांच लैपटॉप, कई मोबाइल फोन, 75 हजार नकद, हजारों के रिचार्ज कूपन समेत करीब तीन लाख से अधिक का सामान चोरों ने पार कर दिया।
विज्ञापन


सूचना पर डाग स्क्वायड भी पहुंचा लेकिन चोरों का सुराग नहीं लगा। मल्हनी बाजार और थानागद्दी में भी चोरी की घटना हुई। बक्शा प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय  थाना क्षेत्र के दरियावगंज निवासी अरविंद निषाद की नौपेड़वा बाजार में मई रोड पर सहज जन सेवा केन्द्र एवं फ्रेंड्स मोबाइल सेंटर नाम से  दुकान है।

गुरुवार की शाम करीब 8 बजे दुकान बन्द कर अरविन्द अपने भाई प्रमोद के साथ घर चले गये। सुबह वह बाजार के लोगों ने देखा दूकान का शटर चाड़ा हुआ था। लोगों ने इसकी सूचना दूकान के मालिक अरविंद को दी। वह भागकर दूकान पर पहुंचे। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष डायल 100 टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शटर खोलवाया तो देखा अंदर रखा पांच लैपटाप, 20 मोबाइल फोन, हजारों के रिचार्ज कूपन, 75 हजार नकद समेत अन्य कीमती सामान गायब थे। सूचना पर डाग स्क्वायड टीम भी पहुंची लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीें लग सका।

 उधर सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मल्हनी बाजार में स्थित विशाल गुप्ता की इलेक्ट्रानिक की दूकान का ताला तोड़कर चोरों ने तीन लैपटार समेत डेढ़ लाख का माल पार कर दिया। सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।

थानागद्दी प्रतिनिधि के अनुसार थानागद्दी बाजार में गुरुवार की रात चोरों ने शटर चाड़कर आटोमोबाइल की दूकान से 12 सौ रुपये पार कर दिया।  दूकान के पीछे कमरे में सो रहे लोग जाग गए। पीछे से दरवाजा खोलकर वे दूकान में जाना चाहे लेकिन चोरों ने अंदर से दरवाजा लाक कर दिया था।

दूकान मालिक ने छतपर जाकर लाइसेंसी पिस्टल से फायर किया तो चोर फरार हो गए। डोभी प्रतिनिधि के अनुसार कर्रा कालेज के समीप स्थित अशोक गुप्ता की मिठाई की दूकान से चोरों ने पांच हजार नकदी समेत कागजात उठा ले गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें