फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफ की दूकान पर डकैती का हुआ खुलासा, दो बंदी  

Wed, 25 May 2016 01:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
डकैती - फोटो : dacoiti
विज्ञापन
 केराकत के गोलाबाजार में की दुकान में हुई दिनदहाड़े डकैती का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो बदमाशों को मंगलवार को गिरफ्तार कर 40 हजार रुपये और असलहा बरामद करने का दावा किया है। पकड़े गए बदमाशों में से एक हत्या और लूट की कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है।  
विज्ञापन
पुलिस लाइन मनोरंजन कक्ष में एसपी रोहन पी कनय ने बताया कि सीसी टीवी फुटेज की मदद से बदमाशों की लोगों से पहचान करवाई गई  तो आरोपियों की पहचान सामने आ गई।  इसी बीच मंगलवार को सर्विलांस से सूचना मिली कि आरोपी बदमाश वाराणसी से थानागद्दी की तरफ जा रहे हैं।   सूचना मिलते ही प्रभारी केराकत थाना, चंदवक पुलिस के साथ स्वाट प्रभारी मय टीम के साथ नाऊपुर तिराहा डाल्डा फैक्ट्री के पास घेराबंदी किया। सामने से अपाचे गाड़ी से दो युवक आते दिखाई दिए। उन्हें रोकने के लिए इशारा किया गया तो वह भागने लगे। किसी तरह घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने कई लूट और हत्या में शामिल होना स्वीकार किया। उनके पास से 40 हजार नकद, एक नाइन एमएम पिस्टल और अन्य हथियार बरामद हुआ है।
विज्ञापन
इनके नाम  केराकत के  बमबावन निवासी सुभाष यादव और वाराणसी कोतवाली के मैदागिन निवासी रजत विश्वकर्मा है। है। पूछताछ में बदमाशों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है। उनकी पहचान सराफा ने भी कर लिया है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें