फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर: ऑनलाइन गेम एप और फोन पर बातचीत कर लगता था आईपीएल पर सट्टा, ऐसे मिलता था कमीशन 

Tue, 22 Sep 2020 10:24 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
सट्टा
विज्ञापन

जौनपुर जिले की कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को राजा साहब पोखरे के पास से आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगाने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से नौ मोबाइल फोन, दो रजिस्टर और पांच सौ रुपये बरामद हुए। पूछताछ के बाद पुलिस ने चार अन्य लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज किया है। उनकी तलाश की जा रही है। रजिस्टर में में लिखे नामों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार मिश्र ने बताया कि सुतहट्टी चौराहे पर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर ने राजा साहब पोखरे के पास सट्टेबाजी होने की सूचना दी। पुलिस ने दबिश दी तो दो लोग पकड़े गए। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम शैलेश कुमार अग्रहरि व विमल कुमार निवासी गणेशगंज, जिला मिर्जापुर बताया।

उनके पास से नौ मोबाइल फोन, दो रजिस्टर और 510 रुपये नकद बरामद हुए। कोतवाल ने बताया कि दोनों सट्टेबाज मोबाइल एप के माध्यम से आईपीएल पर ऑनलाइन सट्टा लगवाते थे और पैसा खाते में मंगवाते थे। रजिस्टर में इसका पूरा ब्योरा अंकित है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

उनके बताए अनुसार राकेश निवासी रतनगंज, अंकुर निवासी मुकेरी बाजार, नीथू निवासी मुकेरी बाजार और गोलू निवासी गंगापार थाना कटरा जिला मिर्जापुर के विरुद्ध भी केस दर्ज किया गया है। पुलिस अब रजिस्टर में दर्ज नामों की पहचान में जुटी है।  

ऐसे लगवाते थे सट्टा

सट्टेबाजी के आरोप में गिरफ्तार शैलेश अग्रहरि ने पुलिस को बताया कि क्रिकेट मजा एप पर आनलाइन गेम खेलने वालों के बीच वे सेतु का काम करते थे। सट्टे लगाने वाले दो लोगों को आपस में फोन पर मिलवाते थे और जीती गई रकम से उन्हें कमीशन मिल जाता था। इस खेल में लोग चार से दस हजार रुपये तक सट्टा लगाते थे। मोबाइल के जरिये संपर्क कर एक बार में कई लोगों के बीच सट्टा लगवाते थे। उनके पास से बरामद रजिस्टर में पुलिस को 25 नाम मिले हैं। सभी के नाम कोड में हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें