फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों के जेवर, नकदी चोरी

Wed, 03 Feb 2016 12:56 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदवक थाना क्षेत्र के कोइलारी बाजार में सोमवार की रात  सराफा की दूकान का शटर चांड़ कर नकदी समेत तीन लाख से अधिक का माल चोरों ने पार कर दिया। सुबह चोरी का पता चलते ही बाजार में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची
विज्ञापन


पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। डाग स्क्वायड भी मौके पर पहुंचा पर चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका। केराकत कस्बा निवासी राजकुमार सेठ की कोइलारी बाजार में सराफा की दूकान है। मंगलवार को सुबह आसपास के लोगों ने शटर

 टूटा देख इसकी जानकारी सराफा कारोबारी राजकुमार को दी। वह मौके पर पहुंचे तो दूकान की दशा देख हैरान रह गए। दूकान में रखी आलमारी को तोड़कर चोरों ने उसमें रखा नकदी समेत करीब तीन लाख का माल पार कर दिया था।
विज्ञापन


राजकुमार ने बताया कि करीब 70 ग्राम सोना और चार किलो चांदी दूकान में रखी थी। उनकी दूकान के बगल में ही सूरकपुर निवासी राजकुमार राम की सराफा की दूकान का भी शटर चांड़ कर नकदी समेत 25 हजार के आभूषण चोर

उठा ले गए। कोइलारी बाजार में ही स्थित राजेश सिंह की हार्डवेयर की दूकान भी शटर चांड़ने का प्रयास किया लेकिन चोर वहां सफल नहीं हुए। दूकान के पास शोर सुनकर आस पास के लोग जाग उठे जिससे चोरों को भागना पड़ा।
विज्ञापन


सुबह डाग स्क्वायड भी मौके पर पहुंचा लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिल सका। आए दिन हो रही चोरी से लोगों में दहशत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें