सरायख्वाजा थाने की पुुलिस और क्राइम ब्रांच की साझा टीम ने अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चोरी के 09 चार पहिया वाहनों के साथ प्रधान समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
वाहन चोर गिरोह का सरगना मौके से फरार हो गया। सरायख्वाजा थानाध्यक्ष केके मिश्रा ने बताया कि गुरुवार की शाम करीब पांच बजे वह कोइरीडीहा बाजार के पास हमराहियों के साथ मौजूद थे।
उसी दरम्यान क्राइम ब्रांच के प्रभारी शिवशंकर सिंह भी पहुंच गए। दोनों लोग आपस में बात कर रहे थे तभी मुखबिर से सूचना मिली कि बलिया से वाहन चुराकर कुछ लोग इटौरी बाजार के रास्ते कोइरीडीहा की ओर जा रहे हैं।
पुलिस ने घेराबंदी की तो इटोरी की तरफ से एक साथ आ रही दो बोलेरो सवार लोग पुलिस को देख वाहन खड़ा कर भागने लगे। पुलिस ने उनमें से तीन को गिरफ्तार कर लिया।
जबकि चोरों के गिरोह का सरगना मौके से फरार हो गया। गिरफ्तार किए गए लोगों में मो. बेलाल शेख और जमालुद्दीन खेतासराय थाना क्षेत्र के मानीकला गांव के निवासी है जबकि रियाजुलहक खेतासराय थाना क्षेत्र के चौकिया
गुरैनी निवासी है। थानाध्यक्ष्ा केके मिश्रा ने बताया कि रियाजुल हक चौकिया गुरैनी का ग्राम प्रधान है। उनकी निशान देही पर गुरैनी और मानी कला से 03 बोलेरो, 01 पिकअप, 01 डिलेवरी वैन, 03 टाटा इंडिका कार, और एक हुंडई की कार बरामद की गई।