फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमकाकर व्यापारी से हुई लूट

Mon, 29 Aug 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय कोतावील क्षेत्र के फैजाबाद रोड पर ताखा पूरब गांव के पास एक खाद व बीज की दूकान पर रविवार की शाम को पहुंचे बदमाशों ने चाकू के बल पर आतंकित कर कारोबारी से आठ हजार रुपये लूट लिए।
विज्ञापन


लूट की घटना को अंजाम देकर बदमाश बाइक से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कई स्थानों पर वाहन चेकिंग शुरू कराया लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।


क्षेत्र के अरगुपुर खुर्द गांव निवासी धर्मराज यादव की फैजाबाद मार्ग पर उज्जवल ट्रेडिंग कंपनी के नाम से उर्वरक और बीज की दुकान है। करीब चार बजे बाइक सवार दो बदमाश दुकान पर पहुंचे। खाद खरीदने के बहाने दुकानदार को अंदर गोदाम में ले गए।
विज्ञापन


वहां दोनों बदमाशों ने चाकू की नोंक पर व्यापारी के ही गमछे से उसका दोनों हाथ पीछे से बांध दिया और कैश बाक्स की चाभी छीन लिया। बाहर निकल कर गोदाम का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया।


फिर कैश बाक्स को खोल कर उसमें रखा आठ हजार रुपया लूटकर फरार हो गए। उधर गोदाम में बंद व्यापारी किसी तरह अंदर से सीढ़ी के रास्ते पर छत पहुंचा और आस पास के लोगों से गुहार लगाई। लोगों ने बाहर से दरवाजा खोला तो वह बाहर निकल सके। काउंटर खोलकर देखा तो उसमें से आठ हजार रुपया गायब था। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें