फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंट-पत्थरों से मारकर युवक की ली जान

Tue, 16 Dec 2014 11:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीशंकर मंदिर के पास सोमवार की रात डेढ़ बजे बारात में डीजे पर डांस करने को लेकर हुए विवाद में युवक की ईंट-पत्थरों से मारकर हत्या कर दी गई, जबकि उसका चचेरा भाई घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। पुलिस ने पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन



महाराजगंज थानाक्षेत्र के सवंसा गांव निवासी अनिल जायसवाल (30) सोमवार को अपनी मौसी के लड़के की शादी में भाग लेने रामपुर गया था। साथ में उसका चचेरा भाई सुनील जायसवाल (26) भी था। बारात रामपुर से सुजानगंज थानाक्षेत्र के बेलवार बाजार में धर्मचंद्र जायसवाल के घर पहुंची। बारात में अनिल और सुनील भी थे। यहां डीजे पर डांस करने को लेकर कुछ अन्य बारातियों से दोनों का झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की होने लगी तो घरातियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।


 भोजन करने के बाद अनिल और सुनील अपनी कार से निकले और सुजानगंज कस्बे से बाहर थोड़ी दूरी पर स्थित गौरीशंकर मंदिर पर आकर विरोधियों का इंतजार करने लगे। रात करीब डेढ़ बजे बोलेरो पर सवार दूसरे पक्ष के लोग भी वहां पहुंच गए और दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। बोलेरो पर सवार पांच लोग अनिल और सुनील पर भारी पड़ गए। पांचों ने अनिल और सुनील को ईंट-पत्थरों से मारना शुरू कर दिया। इसके चलते अनिल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी मिलने के बाद सुजानगंज थानेदार राजेश कुमार मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घायल सुनील को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया और अनिल के शव को कब्जे में ले लिया। एसओ ने बताया कि मृतक के चाचा राकेश जायसवाल की तहरीर पर पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें