फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाठी से पीटकर युवक की हत्या, दो घायल 

Sat, 10 Sep 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
सोमवार की सुबह इलाके की महिलाएं घास काटने यहां पहुंची थी। यहां उन्हें गंध लगी तो ये महिलाएं बदबू वाले स्थान तक पहुंची। देखा तो वहां बोरे में लिपटी लाश नजर आई। इसके बाद महिलाओं ने गांववालों को सूचना दी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सरपतहा थाना क्षेत्र के सोनरा गांव में शुक्रवार को भूमि विवाद को लेकर लाठी डंडे से पीट पीटकर एक युवक की हत्या कर दी गई। बचाव करने पहुंचे मृतक के दो भाई भी घायल हो गए। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने  चार के खिलाफ केस दर्ज कर  एक को हिरासत में ले लिया है। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


सोनरा गांव निवासी विपिन कुमार बिंद (26) और गांव निवासी रामपलट राजभर के बीच भूमि विवाद चल रहा था। आरोप है कि विपिन सुबह करीब सात बजे शौच से लौट रहा था तभी रास्ते में मौजूद रामपलट राजभर और उनके परिवार के लोगों ने उसे रोक कर विवाद कर लिया।

जब तक विपिन कुछ समझ पाता तब तक उस पर लठी डंडा से हमला कर दिया। शोर सुनकर विपिन के भाई संजय और सुमे बिंद भी पहुंच गए। जहां उनकी भी पिटाई कर दी गई। परिवार के लोग तीनों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुइथाकला पहुंचे जहां डाक्टर ने विपिन को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पिटाई से उसका सिर फट गया था। जबकि संजय और सुमे दोनों भाइयों को डाक्टर ने भर्ती कर लिया। परिवार के लोग युवक का शव लेकर थाने पहुंच गए। मृतक के भाई संजय बिंद की तहरीर पर पुलिस ने रामपलट राजभर समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या और हत्या का प्रयास समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सूचना पर सीओ महेंद्र सिंह देव भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने हत्यारोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए थानाध्यक्ष को निर्देश दिया। सीओ ने बताया कि चार के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें