फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरप्रांतीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़

Sat, 27 Dec 2014 11:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने अंतरप्रांतीय वाहन चोर गिरोह का भंड़ाफोड़ करते हुए चोरी के पांच वाहनों के साथ चार लोगों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। पकड़े गए चार लोगों में दो चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य हैं जबकि दो चोरी के वाहन
विज्ञापन


 खरीदने वाले हैं। गिरोह का सरगना फरार बताया जा रहा है। ये वाहन चोर प्रदेश के विभिन्न शहरों के अलावा महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश प्रांतों से भी वाहन चोरी कर यहां लाकर बेंचते थे।

उनके पास से चार बोलेरो और एक मार्शल जीप पुलिस ने बरामद की है। क्षेत्राधिकारी मायाराम वर्मा ने शनिवार को कोतवाली परिसर में मामले का खुलासा करते हुए पत्रकारों को बताया कि वाहन चोरी करने वाले गिरोह के ये सदस्य
विज्ञापन


 दूसरे प्रांतों से चार पहिया वाहन उड़ाते थे। उसे लाकर यहां बेचते थे। उन्होंने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि खुटहन तिराहे के पास चोरी के वाहन के साथ कुछ लोग मौजूद हैं। वहां किसी ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं।

सूचना पर कोतवाल आरके अग्निहोत्री पुलिस बल के साथ मौके  पर पहुंचे और मौके से दो बोलेरो समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से पकड़े गए सुनील कुमार निवासी कौड़िया शाहगंज और राकेश मिस्त्री निवासी पखनपुर

शाहगंज से पुलिस ने कड़ाई से पूछ ताछ की तो बेचे गए चोरी के तीन और वाहनों का राज खुल गया। उनकी निशानदेही पर पुलिस सूरापुरपुर तिराहे से मार्शल जीप को बरामद किया। जीप को सुरिस शाहगंज निवासी नरसिंह ने

 खरीदा था। चोरी की दूसरी बोलेरो शाहगंज के सुरिश निवासी हरिनाथ यादव के घर से बरामद हुई। पुलिस वहां पहुंची तो वह वाहन लेकर कहीं जा रहे थे। रास्ते से ही पुलिस ने वाहन को बरामद कर हरिनाथ को भी गिरफ्तार कर लिया।

 तीसरा वाहन पूरा श्रवण निवासी अनिल बिंद के  हाथ बेचा गया था। पुलिस जब पूरा श्रवण गांव पहुंची तो वह वाहन लेकर कहीं जा रहा था। पुलिस को देख वाहन रास्ते में खड़ाकर फरार हो गया। पकड़े गए गिरोह के दोनों सदस्यों ने

 पुलिस को बताया कि उनके गिरोह का सरगना आजमगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र के सोहौली निवासी महेश कुमार है। पुलिस ने उसके घर भी दबिश दी लेकिन वह घर से फरार हो गया। बताया जा रहा कि महेश बरदह थाने का हिस्ट्रीशीटर है।
अंतरप्रांतीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा करने वाली टीम में कोतवाल आरके अग्निहोत्री, एसआई मंजय सिंह, एसआई संतोष श्रीवास्तव, कांस्टेबल अरविंद यादव, बलराम पाठक,           मनोज यादव और सुधाकर यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें