फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब कारोबारी को मारी गोली, डेढ़ लाख लूटे

Sun, 12 Jun 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
मीरगंज के भटहर गांव के पास व्यापारी से लूट के बाद जांच करती क्राइम ब्रांच की टीम।
विज्ञापन

विज्ञापन
स्थानीय थाना क्षेत्र के गोधना निगोह मार्ग पर शारदा सहायक खंड नहर के पुल पर शनिवार को पल्सर बाइक सवार तीन बदमाशों ने शराब कारोबारी को गोली मारकर डेढ़ लाख रुपये और बाइक लूट ली। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देने के बाद घायल कारोबारी को अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस इस मामले में केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश में जुट गई है।बरसठी थाना क्षेत्र के मियांचक निवासी राजेश जायसवाल की गोधना भटहर बभनियांव गांव में तीन देसी शराब और गोधना में अंग्रेजी शराब की दूकान है। वह अक्सर बिक्री का पैसा लेकर घर जाते हैं।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह वह पहले गोधना गए और वहां से बभनियांव पहुंचे दोनों दूकानों से नकदी लेकर बाइक से घर जा रहे थे। गोधना मार्ग पर भटहर नहर पुल के पास ओवरटेक कर पल्सर सवार बदमाशों ने उन्हें रुकने का इशारा किया। वह भागने लगे तो बदमाशों ने उन पर फायरिंग झोंक दी।

उन्होंने भी अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग की। इसके बावजूद बदमाश बाइक से उतरकर तीन तरफ से उन्हें घेर लिए। एक बदमाश ने उनकी पीठ में गोली मार दी, जिससे वह वहीं गिर पड़े। गिरते ही बदमाशों ने उनकी बाइक की डिक्की से डेढ़ लाख रुपये निकाल लिए और बाइक भी ले कर मीरगंज की ओर भाग निकले।
विज्ञापन


आस पास मौजूद लोगों ने ईंट पत्थर लेकर बदमाशों को दौड़ाया, लेकिन वे भागने में सफल रहे। इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। पुलिस ने जंघई बंधवा बाजार  में बदमाशों की घेराबंदी किया की, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सके।  सूचना पर एसओ वीरेंद्र सोनकर मौके  पर पहुंचे और बदमाशों की तलाश में जुट गए। सीओ  हितेंद्र कृष्ण ने बताया कि केस  दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें