फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैद्य शराब लदी स्कॉर्पियो सहित एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
डोभी। चंदवक पुलिस ने कोणार्क सीमेंट फैक्ट्री तिराहा ब्राह्मणपुर के पास से स्कार्पियो पर लदी 720 शीशी अवैध शराब बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया। एसओ चंदवक ओम नारायाण सिंह कोणार्क सीमेंट फैक्ट्री तिराहा ब्राह्मणपुर के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान थाना गद्दी केराकत की तरफ से तेज गति से आती हुई सफेद स्कार्पियो काली फिल्म लगी हुई को रूकने का इशारा किया तो चालक गाड़ी लेकर भागने लगा। पुलिस ने दूर तक पीछा करके गाड़ी रोक लिया। तलाशी लेने पर भारी मात्रा में अवैद्य शराब स्कार्पियो में लदा हुआ बरामद हुआ। वाहन चालक अनूप सिंह उर्फ रिंकू निवासी अमिलिया बजरंग नगर थाना चंदवक ने बताया कि इंद्रजीत सिंह निवासी हिसामपुर इसके सरगना है। पुलिस के मुताबिक इंद्रजीत सिंह पर 21 केस आबकारी अधिनियम के दर्ज है। फरार आरोपी लंबे समय से शराब की तस्करी में लिप्त बताया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें