फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में किशोर से शादी के मामले में छह पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर। महराजगंज थाना परिसर में किशोर के साथ विवाहिता की शादी कराने के मामले में पुलिस ने पांच नामजद और एक अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है। एसपी दिनेश पाल सिंह के निर्देश पर महराजगंज पुलिस ने यह कार्रवाई की है। किशोर के परिजनों ने शादी के लिए पुलिस को भी जिम्मेदार मानते हुए एसपी को प्रार्थना पत्र दिया था लेकिन महराजगंज पुलिस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। महराजगंज थाना क्षेत्र के मजीठी गांव निवासी संजय कुमार गौतम ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि उनके नाबालिग पुत्र शशिकांत (14) के साथ महराजगंज पुलिस ने 21 जनवरी को थाना परिसर में विवाहिता सुमन निषाद से शादी करवा दी थी। पुलिस ने इस मामले में जहां कानून के साथ खिलवाड़ किया है वहीं किशोर का अभी तक कहीं अता-पता नहीं है। संजय ने विवाहिता सुमन, सास मालती देवी, ससुर नामवर बिंद, राजू बिंद, नन्हेंलाल बिंद, एक अज्ञात और महराजगंज पुलिस पर आरोप लगाया है कि 14 जनवरी की रात वे लोग उनके घर में घुस कर उनके पुत्र शशिकांत का अपहरण कर ले गए। इसके बाद उसे सुमन के साथ कहीं भगा दिया। पिता ने यह भी आरोप लगाया है कि विवाहिता सुमन उसे अपने प्रेमजाल में फंसा कर उसका यौन शोषण करती रही। फिर 21 जनवरी को महाराजगंज थाने में पुलिस ने सुमन के साथ उनके पुत्र की जबरन शादी करा दी। किशोर के पिता ने तहरीर में महाराजगंज पुलिस को भी आरोपी बनाया है लेकिन पुलिस पर कोई कार्रवाई न होने से कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान लग गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें