मछलीशहर (जौनपुर)। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया।
एसपी के निर्देश पर पुलिस दोपहर में मडिय़ाहूं रोड पर वाहन चेकिंग कर रही थी। बिना नंबर की बाइक सवार युवक पुलिस को देख बाइक मोड़कर उसी दिशा में भागने लगा जिधर से आया था। पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया। सीओ विजय सिंह ने बताया कि गिरफ्तार युवक ने अपना नाम रामशिरोमणि उर्फ मंगरु निवासी गांव थलोई जौनपुर बताया। जांच में पता चला कि उसके पास जो बाइक है वह चोरी की है।