महराजगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के बाहरपुर खुर्द निवासी रामकृपाल का बेटा शिविम बिंद (15) तीन दिन पहले हाईस्कूल की परीक्षा देने के लिए घर से निकला था । वह कृष्ण इंटर कालेज में कक्षा दस का छात्र था। उसका परीक्षा केंद्र विपिन पांडेय बालिका इंटर कालेज में था। लेकिन अभी तक घर लौटकर नहीं आया। परिजन किसी अनहोनी की आशंका से परेशान हैं। वह शनिवार को सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा देने के लिए बस से गया था।