सुईथाकला। सरपतहा थाने की पुलिस ने दस दस हजार के चार इनामी गैंगेस्टर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सरपतहा थाने की पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि लखनऊ-बलिया राष्ट्रीय राजमार्ग अरसिया मोड़ के पास चार बदमाश खड़े हैं। वे किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में हैं। इस सूचना पर थानाध्यक्ष शशीचंद चौधरी, नायब दरोगा प्रदुम्न यादव, रामायण समेत अन्य हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी किए। चारो बदमाशों को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस की पूछताछ में बदमाशों ने अपना नाम आल्हा लोना(26), मुन्ना लोना(36),पलालू लोना(35) कुंडली लोना(42) सभी निवासी कोरियाडीह लोना बस्ती (बूढूपुर) थाना सरपतहा बताया। चारो गैंगेस्टर के आरोप में वांछित चल रहे थे। और चारो पर दस दस हजार का इनाम घोषित था।