फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली मारने के दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंगरामऊ। स्थानीय थाना क्षेत्र के बहरीपुर कला बाजार में बुधवार की शाम चाट खाने के दौरान हुए विवाद में गोली मारने के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया है। बहरीपुर कला बाजार में बुधवार की शाम को बहरीपुर कलां गांव निवासी विकास यादव, प्रमोद मिश्रा चाट की दूकान पर मौजूद थे तभी किसी बात को लेकर पहले से खड़े दो युवकों से विवाद हो गया। कहासुनी के दौरान मारपीट हो गई। मारपीट में घायल युवक ने फोन कर अपने साथियों को भी बुला लिया जहां अपने घर की तरफ जा रहे विकास और प्रमोद को लोगों ने घेर लिया और कहासुनी के दौरान फायरिंग कर दी। तमंचे से गी गई फायरिंग में छर्रा विकास (23) व प्रमोद(28) के चेहरे पर लगा जिससे दोनों घायल हो गए। गोली की आवाज सुनकर भीड़ जमा हो गई। दोनों को वाराणसी के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। गुरूवार को घायल विकास के भाई विवेक यादव की तहरीर पर पुलिस ने प्रतापगढ़ जिले के सराय भिखारीपुर निवासी सूरज यादव और महदा गांव निवासी जितेंद्र गुप्ता के खिलाफ प्राण घातक हमले के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें