फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य महिला आयोग सदस्य ने की महिला जनसुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। महिलाएं अपनी शिकायत हेल्प लाइन नंबर एवं व्हाट्सएप पर दर्ज करा सकती हैं। उनको त्वरित न्याय दिलाया जाएगा। यह जानकारी राज्य महिला आयोग की सदस्य शशि मौर्या ने दी। वह बुधवार को लोक निर्माण विभाग डाकबंगले पर महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के लिए जनसुनवाई कर रही थीं। जनसुनवाई के दौरान उनके सामने आठ प्रकरण आए। उन्होंने मामलों को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई का निर्देश एसओ महिला थाना तारावती यादव को दिया। उन्होंने कहा कि महिलाएं अपनी शिकायत महिला उत्पीड़न हेल्प लाइन नंबर 108 एवं वाट्सएप नंबर 6306511708 पर सोमवार से शुक्रवार तक अपने एक आईडी कार्ड की फोटो भेजकर दर्ज करा सकती है। जिस पर उन्हें त्वरित न्याय दिलाया जाएगा। राज्य महिला आयोग की सदस्य ने कहा कि अगली बैठक में अधिकारी एक माह की प्रगति रिपोर्ट के साथ आएं। इस मौके पर नगर मजिस्ट्रेट एसएन मिश्रा, डिप्टी एसपी विनय कुमार द्विवेदी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी सत्यनारायन सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी, बाल संरक्षण अधिकारी चंदन राय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें