सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के इटहरा गांव में सोमवार को सुबह करीब आठ बजे वैवाहिक समारोह से एक दिन पहले चल रही मटमंगरा की रस्म के दौरान बारजा ढह गया, जिसकी चपेट में आकर महिला समेत दो लोग घायल हो गए। दोनों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया।
इटहरा गांव निवासी तिलकधारी के घर शादी समारोह से एक दिन पहले सोमवार को मटिमंगरा रस्म की तैयारी चल रही थी। जिसमे पड़ोस के ही राकेश शर्मा (45) किसी काम से छत के बारजे पर गए थे। अचानक बारजा ढह गया। जिससे राकेश व बारजे के नीचे बैठी पड़ोस की महिला राजकुमारी(60) पत्नी सीताराम ऊपर गिर पड़ा। जिससे दोनों घायल हो गए। दोनो को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मुंगराबादशाहपुर पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।