फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां की डाट के भय से खंडहर में सो गई थी बालिकाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बक्शा। स्थानीय थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव से गुरुवार की शाम बाजार गई दो बालिकाएं देरतक नहीं लौटी तो परिजन हैरान हो गए। सूचना पर पुलिस भी खोजबीन में लग गई। रात में करीब 11 बजे दोनों घर से थोड़ी दूर स्थित खंडहर में सोते हुए मिली। पूछताछ में पुलिस को बताया कि बाजार से लौटने में देर हो गई थी। मां की डाट से भय से यहीं पर सो गई थी। शुक्रवार दोपहर बक्शा थाने में सीओ सदर सुशील कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार रात करीब आठ बजे मुस्तफाबाद निवासी प्रेमराज ने पुलिस कंट्रोल को सूचना दी थी कि उनकी बेटी काजल (9) और मुन्नालाल की बेटी नेहा (10) शाम को बाजार गई थी। लेकिन अभी तक घर नहीं लौटी। बाजार तक खोजबीन में भी पता नहीं चला। बालिकाओं के गायब होने की सूचना प्रसारित होते ही पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस अधीक्षक ने संज्ञान में लेते हुए टीम गठित कर दी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सीओ सदर एवं थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार यादव ने बाजार से लेकर गांव तक खोजबीन शुरू कर दी। रात में करीब 11 बजे दोनो को गांव के ही एक पुराने घर के खंडहर में सोते हुए पाया गया। दोनों बालिकाओं को सकुशल मिलने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। पूछताछ में दोनों ने बताया कि देर होने पर मां की डांट खाने के भय से वे घर नहीं गई। पुलिस ने बालिकाओं को माता पिता को बच्चों को मारने पीटने और डाटने से बचने की नसीहत देते हुए उन्हें सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें