मुंगराबादशाहपुर। क्षेत्र के रामपुर पकड़ी गांव में किसी बात को लेकर परिवार में हुए विवाद में बुधवार को रात हुई मारपीट में बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। क्षेत्र के ग्राम रामपुर पकड़ी निवासी चंद्रावती देवी के परिवार में रात करीब दस बजे किसी बात को लेकर हुए पारिवारिक विवाद में मारपीट शुरू हो गई। जिसमें बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुंगराबादशाहपुर में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।