फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदलकर जालसाजों ने उड़ाए 90 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जफराबाद। स्थानीय कस्बे के ताड़तला मोहल्ला निवासी सैफ अहमद का एटीएम कार्ड बदलकर जालसाजों ने उनके खाते से 90 हजार रुपये पार कर दिया। खाते से पैसा निकाले जाने के करीब साढ़े छह महीने बाद मंगलवार को खाताधारक को पता चला तो उसने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जफराबाद कस्बे के ताड़तला मोहल्ला निवासी सैफ अहमद का यूबीआई की जफराबाद शाखा में बैंक खाता है। वह मंगलवार को एटीएम से पैसे निकालने गए तो मशीन उनका कार्ड इनवैलिड बताने लगी। वह कार्ड लेकर बैंक पहुंचे तो वहां जांच में पता चला कि यह उनका कार्ड नहीं है और उनके खाते से 18 से 20 जुलाई के बीच अलग अलग किस्तों में कुल 90 हजार रुपये एटीएम से निकाल लिए गए हैं। यह सुनते ही खाताधारक आवाक रह गया। उसने बताया कि वह काफी दिनों से बैंक खाते से लेनदेन नहीं किया है। कभी एटीएम से पैसे निकालने गया था जहां जालसाजों ने उसका कार्ड बदल लिया होगा। उसने इसकी शिकायत शाखा प्रबंधक से करते हुए पुलिस को भी तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें