केराकत। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 35 वर्षीया महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नामजद केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। केराकत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला का आरोप है कि वह रविवार की सुबह खेत की तरफ गई थी। गांव के ही एक व्यक्ति ने महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर वह फरार हो गया। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है । आरोपी की तलाश की जा रही है।