फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा व्यवसायी ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बेलांव बाजार में किराए के मकान में रह रहे एक सराफा व्यवसायी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार अपनी प्रेमिकी और उसके दूसरे प्रेमी को ठहराया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वह तीन बेटियां और एक बेटे का पिता था। आजमगढ़ के मेहनाजपुर निवासी सतीश सेठ उर्फ सोनू जलालपुर थाना क्षेत्र के राजेपुर में सराफा की दुकान खोले था और बेलांव बाजार में किराये के मकान में परिवार के साथ रहता था। दो दिन पहले उसने अपने आवास पर रात में कीटनाशक खा लिया था। सूचना पर पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। उपचार के बाद उसको केराकत स्थित उसके ससुराल वालों को सौंप दिया था। बुधवार को सतीश को लेकर उसके ससुर बेलवा बाजार आए और उसके आवास पर छोड़ दिया। शाम को सतीश तिलकोत्सव में शामिल होने राजेपुर गांव गया था। रात में लौटकर आया तो अपने कमरे में जाकर सो गया। उसकी पत्नी शिल्पा सोनी बगल के कमरे में सोई थी। सुबह छह बजे शिल्पा पति के कमरे में गई तो छत के चुल्ले से साड़ी के फंदे पर लटक रहे सतीश के शव को देख वह चीख पड़ी। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग जुट गए और पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद पहुंची केराकत पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पुलिस को मौके से दो पन्ने का सुसाइड नोट मिला, जिसे अपने कब्जे में लेकर जांच में जुट गयी। सुसाइड नोट में मृतक ने अपनी मौत का जिम्मेदार राजेपुर निवासी एक महिला और मेहनाजपुर निवासी एक युवक को ठहराया है। उसने लिखा है कि उसकी प्रेमिका ने उसे धोखा दिया है। अब उसने अपना दूसरा साथी चुन लिया है। वह उससे पांच लाख रुपये भी ले चुकी है। गहने और रुपये देकर वह कंगाल हो गया तो प्रेमिका ने सीधा कह दिया कि अब उस भिखारी से कौन प्रेम करेगा। उसने यह भी लिखा है कि मैंने परिवार वालों के साथ बुरा किया है। उसने लिखा है कि मेरी मौत का कारण प्रेमिका और उसका प्रेमी है। उन दोनों को सजा जरूर मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें